Saturday 9 November 2019

रामजन्मभूमि निर्णय

9/11/19 को आये रामजन्मभूमि मामले पर निर्णय के सम्बंध में

द्वारे बंदनवार सजाओ,
कोटि- कोटि पुनि दीप जलाओ।
अवधपुरी के भाग्य जगे हैं,
वर्षों के तप आज फले हैं।
प्रस्तर प्रस्तर बोला है जब,
न्यायमूर्ति ने न्यायोचित तब।
लिक्खा यह पृष्ठ कहानी का,
रामलला की अगवानी का।।
रामलला की अगवानी का।।

           ✍️ डॉ पवन मिश्र

No comments:

Post a Comment