Sunday 4 March 2018

दोहे- पूर्वोत्तर विस चुनाव परिणाम (2018) और यूपी के वर्तमान सियासी माहौल के संदर्भ में


अबकी होली क्या कहें, जियरा का हम हाल।
भगवा हुइगा देश सब, हरा बचा ना लाल।१।
जोगीरा सा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा

पूर्वोत्तर की तपन से, यूपी भी बेहाल।
हाथी खोजे साइकिल, हाथ हुआ कंगाल।२।
जोगीरा सा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा

बुआ भतीजा संग में, खिचड़ी रहे पकाय।
कच्ची हांडी देखकर, नमो खड़ा मुस्काय।३।
जोगीरा सा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा

नीला लाल बना रहे, देखो कैसा मेल।
काला ही परिणाम तय, देख सियासी खेल।४।
जोगीरा सा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा

तपती दुपहरिया मिटी, आयी महकी शाम।
सब बोलो दिल खोलकर, जय जय जय श्री राम।५।
जोगीरा सा रा रा रा, जोगीरा सा रा रा रा

                                
                            ✍ डॉ पवन मिश्र

3 comments:

  1. सुंदर पवन जी

    ReplyDelete
  2. सही है ,मगर दाल में काला भी है जो दिख नही रहा है, ये लोग अपना वेतन बढ़ाये मीडिया भी सोई रही ,नमो भी सोए रहे ,विपछ भी नही वोला
    सबसे वड़ा ताज़्ज़ुब देश स्तम्भ मीडिया भी बिका हुआ दिख रहा है।शेष वेहतर है। आप से अनुग्रह है कि इस पर भी एक काब्य हो।
    आपका प्रयाश सराहनीय ,एक वेहतर काव्य।

    ReplyDelete