Thursday 2 June 2016

भुजंगप्रयात छन्द- दिलों में सदा

दिलों में सदा प्रेम ही हो हमारे।
डिगे ना कभी पाँव देखो तुम्हारे।।
भले सामने हो घना सा अँधेरा।
निराशा न थामो मिलेगा सवेरा।१।

हमेशा चलो सत्य की राह पे ही।।
जलाओ दिए नेह के नेह से ही।।
चलो आज सौगन्ध लेके कहेंगे।
सदा दूसरों की भलाई करेंगे।२।

             ✍डॉ पवन मिश्र

शिल्प- यगण की चार आवृत्ति (१२२*४)

No comments:

Post a Comment